0 नव दुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में तिर्वाखास से शुरू होकर खैरनगर मार्ग स्थित सिद्धपीठ मां काली मंदिर पर पहुंचने के बाद हुआ समापन। 0 मां ...
0 नव दुर्गा सेवा समिति के तत्वाधान में तिर्वाखास से शुरू होकर खैरनगर मार्ग स्थित सिद्धपीठ मां काली मंदिर पर पहुंचने के बाद हुआ समापन।
0 मां काली मंदिर में रामनवमी पर विहिप और बजरंगदल ने आयोजित किया कार्यकम।
कन्नौज। संदीप शर्मा
वासंतिक नवरात्रि के समापन पर शुक्रवार को सुबह से शाम तक भक्ति और आस्था का माहौल नजर आया।
मातारानी की शोभायात्रा से लेकर जगह जगह भंडारों और मंदिरों से लेकर घरों पर कन्या भोज का आयोजन भा किया गया। तिर्वा नगर के सिद्धपीठ मां काली मंदिर में बजरंगदल और विहिप ने रामनवमी का पर्व भी इस दौरान मनाया।
बताते चलें कि, वासंतिक नवरात्रि के समापन पर शुक्रवार को जिले के तिर्वा नगर में सुबह से ही मंदिरों और घरों में मातारानी के नवें स्वरुप सिद्धिदात्री का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मातारानी को भोग लगाकर माथा टेका और भोग लगाया। इसी क्रम में अनगिनत स्थानों पर कन्या भोज का आयोजन भी किया गया।
नगर में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने प्रसाद का स्वाद चखा।
प्रतिवर्ष की तरफ इस वर्ष भी तिर्वा नगर के तिर्वाखास स्थिति प्लाजा मार्केट में चल रहे नौ दिवसीय कार्यक्रम के समापन के बाद मातारानी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये यात्रा प्लाजा मार्केट से कलश पूजन अर्चन के साथ शुरू होकर मुख्य तिर्वा कन्नौज मार्ग होते हुए गांधी चौक चौराहा से खैरनगर मार्ग स्थित सिद्धपीठ मां काली मंदिर पर देर रात पहुंचकर पुरी हुई। यात्रा में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झाकियों के अलावा आकर्षक झांकियां भी शामिल रहीं। इसके अलावा युवाओं के अलग अलग मंडलों में छोटे छोटे बच्चों से लेकर युवक और युवतियों ने मंडलों में नृत्य और आकर्षक कलाओं का प्रदर्शन किया।
यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल मौजूद रहा।
इसी क्रम में तिर्वा नगर के मां त्रिपुर सुंदरी अन्नपूर्णा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ ने मातारानी के दर्शन कर भोग लगाया और मन्नतें मांगी।
यहां भी विशाल भंडारे में लोगों की भीड़ ने माता का प्रसाद पाया। क्रांति चौराहा स्थित
मां दुर्गा मंदिर में भी उमड़ी भक्तों की भीड़ ने माता रानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने भंडारे के प्रसाद को स्वाद भी चखा। मंदिर की देखरेख में लगे समिति के लोगों के अलावा ओम जी ने बताया कि, नवरात्रि पर्व पर भक्तों को व्यवस्थित तरीके से माता रानी के दर्शन करने का सौभाग्य प्रदान हुआ।
इसी क्रम में तिर्वा नगर के मां काली मंदिर पर बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में रामनवमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
संगठन के पदाधिकारी विष्णु शुक्ला ने यहां रामनवमी को लेकर लोगों के समक्ष अपने विचार रखे। कार्यकम में बड़ी संख्या में संगठन के लोगों के अलावा अन्य लोगों की भीड़ मौजूद रही।
देर सायं तक जिले भर के देवी मंदिरों में भक्तों की आस् का सैलाब उमड़ता हुआ नजर आया।

COMMENTS