हरियाणा सरकार की निवेश-अनुकूल नीति का असर लाडवा-बुद्धा क्षेत्र में बड़े निवेश की आहट, रियल एस्टेट में नई संभावनाएँ लाडवा (कुरुक्षेत्र)। हर...
हरियाणा सरकार की निवेश-अनुकूल नीति का असर
लाडवा-बुद्धा क्षेत्र में बड़े निवेश की आहट, रियल एस्टेट में नई संभावनाएँ
लाडवा (कुरुक्षेत्र)।
हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र स्तर पर उद्योग, आवास एवं आधारभूत संरचना को बढ़ावा देने की नीति का सकारात्मक प्रभाव अब ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री श्री नायाब सिंह सैनी कि इसी दूरदृष्टि से प्रेरित होकर इसी क्रम में लाडवा-बुद्धा क्षेत्र में प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा निवेश हेतु रुचि दिखाई जा रही है।
इसी दिशा में MGMएवं Swastik Group द्वारा संयुक्त रूप से “रिद्धि सिद्धि एनक्लेव” नाम से एक नियोजित आवासीय कॉलोनी की स्थापना का निर्णय लिया गया है। यह परियोजना 15-15 एकड़ की दो फेज में पूर्ण की जाएगी परियोजना के लिए संबंधित भूमि स्वामियों द्वारा कंपनी को भूमि उपयोग परिवर्तन (CLU) तथा दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना (DDUY) के अंतर्गत आवेदन करने हेतु विधिवत रूप से अधिकृत किया गया है। ज्ञात हो कि सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में 5 से 15 एकड़ भूमि में दीन दयाल उपाध्याय आवास योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है ।
DTCP प्रक्रिया प्रारंभ, फाइल स्क्रूटनी में
कंपनी के स्थानीय अधिकृत प्रतिनिधि श्री संदीप कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि
“कंपनी द्वारा लाडवा में अपना कॉरपोरेट कार्यालय स्थापित करने हेतु स्थान का चयन कर लिया गया है। इसके साथ ही निदेशालय, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग (DTCP) में CLU हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है, जिस पर फाइल/डायरी नंबर आवंटित हो चुका है। वर्तमान में परियोजना से संबंधित पत्रावली DTCP कार्यालय में स्क्रूटनी की प्रक्रिया में गतिमान है।” तथा साथ ही विभिन्न विभागों से एनओसी हेतु भी आवेदन किया गया है ।
उन्होंने आगे बताया कि परियोजना को लेकर सभी वैधानिक प्रक्रियाएँ एवं औपचारिकताएँ नियमानुसार पूर्ण की जाएँगी तथा LOI (Letter of Intent) प्राप्त होने के पश्चात ही परियोजना का औपचारिक लॉन्च किया जाएगा।
साइट पर प्रारंभिक तकनीकी कार्य शुरू
श्री कौशिक के अनुसार,
“वर्तमान में परियोजना स्थल पर भूमि की डिमार्केशन (Demarcation) एवं तकनीकी सत्यापन से संबंधित प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिए गए हैं, ताकि अनुमतियाँ प्राप्त होते ही आगे की प्रक्रिया बिना किसी विलंब के आगे बढ़ाई जा सके।”
क्षेत्रीय विकास एवं रोजगार को मिलेगा नया आयाम
स्थानीय लोगों एवं निवेशकों का मानना है कि इस प्रकार की नियोजित आवासीय परियोजनाओं से न केवल क्षेत्र में आधारभूत संरचना का विकास होगा, बल्कि रोज़गार, व्यापार और रियल एस्टेट गतिविधियों को भी गति मिलेगी। लाडवा-बुद्धा क्षेत्र की रणनीतिक स्थिति और सरकारी योजनाओं के अंतर्गत हो रहा विकास इसे भविष्य के लिए एक उभरते निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित कर रहा है। जो कि 2031 के मास्टर प्लान को गति प्रदान करेगा ।
यह परियोजना वर्तमान में आवेदन एवं अनुमोदन प्रक्रिया के अधीन है। किसी भी प्रकार का आवंटन, विक्रय अथवा कब्ज़ा केवल संबंधित वैधानिक स्वीकृतियों एवं पंजीकृत दस्तावेज़ों के पश्चात ही किया जाएगा। कंपनी रेरा नियमों के तहत पीएनबी के साथ खाता प्रक्रिया पूर्ण कर चुकी है ।

COMMENTS