चौरीचौरा - भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी शांत प्रकाश जाटव ने क्षेत्र के रामपुर रकबा नि...
चौरीचौरा - भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी शांत प्रकाश जाटव ने क्षेत्र के रामपुर रकबा निवासी व समाजसेवी करुणेश पांडेय को भारतीय जनता मजदूर संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन पर आभार व्यक्त करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर असंगठित मज़दूर को संगठित कर उनके हक एवं अधिकार के लिए कार्य करेंगे । श्री पांडेय ने कहा कि आज दूसरों का घर व ढांचा खड़ा करने वाले दिहाड़ी मजदूर खुद स्थाई काम और सम्मानजनक मजदूरी से वंचित हैं। इन्हें वर्षभर काम नहीं मिल पाता और जब मिलता भी है तो मजदूरी बेहद कम होती है। नियमित काम की तलाश में ये मजदूर अक्सर ठेकेदारों के चंगुल में फंस जाते हैं। काम की अनिश्चितता से इनके घरों में आर्थिक संकट बना रहता है। किसी सदस्य के बीमार पड़ने पर इन्हें महाजनों से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता है, जिससे कर्ज का बोझ और बढ़ जाता है। भारतीय जनता मजदूर संघ के इस गंभीर विषय सहित श्रमिकों के उत्थान हेतु अन्य विषयों पर जल्द ही कार्यक्रम संचालित करेगी ।

.png)
COMMENTS